फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people facing water crisis in nagnongi

नगनोंनी में पानी के लिए तरसे लोग

Wed, 02 May 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 02 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
people facing water crisis in nagnongi
बाराकोट के नगनोंनी गांव के नौले से पानी भरने के लिए बारी का इंतजार करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बाराकोट विकासखंड के अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र नगनोंनी में पेयजल संकट ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। पेयजल किल्लत के चलते गांव में करीब 25 परिवार नौलों से पानी लेने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से टैंकरों से जलापूर्ति करने की मांग की है।  
विज्ञापन


माधवी देवी, हेमा देवी, बबीता देवी, त्रिलोकी देवी, अमित कुमार, मनोज टम्टा, सूरज कुमार टम्टा, विमला देवी, ममता टम्टा, रामी राम टम्टा, कल्याण राम टम्टा, जोतराम टम्टा का कहना है कि गांव के लिए सलना-पम्दा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन योजना से इन दिनों आठ दिन बाद बमुश्किल एक बार पानी आ रहा है। गांव में बने प्राकृतिक नौलों का जल स्तर रसातल में पहुंचने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नौलों से पानी भरने के लिए भी लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। पूरा समय पानी का इंतजाम करने में लग रहा जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल योजना से जलापूर्ति सुचारु नहीं होने तक टैंकरों से पानी देने की मांग की है। जल संस्थान के अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि जलापूर्ति कहां से प्रभावित हो रही है यह जानने के लिए गांव जाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर पिकअप से पेयजल का वितरण किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट, विकास भवन में एक हफ्ते बाद आया पानी
चंपावत। जिला मुख्यालय में नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में पेयजल संकट जारी है। बुधवार को कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में एक हफ्ते के बाद पानी आया। वहीं विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों को वाहनों के जरिए पानी जुटाना पड़ रहा है। दूसरी ओर भूमिगत जल स्तर में लगातार हो रही गिरावट के कारण भी विभिन्न स्थानों में दिनोंदिन पेयजल संकट गहराता जा रहा है।


जल संस्थान की ओर से विभिन्न स्थानों में टैंकर के माध्यम से दूसरे और तीसरे दिन पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल संस्थान के अवर अभियंता किशोर पंत ने बताया कि बुधवार को कलक्ट्रेट और विकास भवन की पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed