{"_id":"669c009dbf8154297f09d73d","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-230-1-shld1027-115715-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जारा जिबली सड़क पर कलवर्ट क्षतिग्रस्त लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जारा जिबली सड़क पर कलवर्ट क्षतिग्रस्त लोग परेशान
Sat, 20 Jul 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी से जारा जिबली को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क देवथल तोक में कलवर्ट टूट गया है। इससे 400 की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों ने कलवर्ट को ठीक कर घटिया निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
बंगापानी तहसील से सटे ग्राम पंचायत जारा जिबली की पीएमजीएसवाई सड़क बदहाल है। बीते दिनों हुई बारिश से तोक देवथल में कलवर्ट टूट गया था। इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण के चलते कलवर्ट टूटा है। ग्रामीण बहादुर सिंह धामी ने कहा कि पांच साल पहले सड़क निर्माण कार्य किया गया जिसमें छोरीबगड़ के पास बने कलवर्ट पर लंबे समय से सरिया ऊपर उठी है। इससे हादसों आंशका है। उन्होंने जल्द व्यवस्थाओं में सुधार और घटिया निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।