फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

विकास कार्यों का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं : सीएम

Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाएं तथा इनमें पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने ये बातें अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। उन्होंंने बैठक में विकास कार्यों की प्रगति और मुख्य समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम, राजस्व एवं शिक्षा विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए 10 दिन के अंतर्गत मामले का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह सीमांत जनपद में एक ऐसा मेडिकल कॉलेज होगा, जहां स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने जाखनी तिराहे पर मल्टीलेवल कार पार्किंग और अन्य विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर हल्द्वानी रहते हैं। इससे कार्यों में गति नहीं आ पा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल कार्य स्थल पर तैनात करने के लिए कहा। बैठक में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, दायित्वधारी गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक मयूख महर, हरीश धामी, फकीर राम टम्टा, एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि खरीद-फरोख्त पर रखें कड़ी नजर
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा के दौरान डीएम विनोद गोस्वामी और एसपी रेखा यादव को जनपद में भ्रष्टाचार एवं बाहरी व्यक्तियों की ओर से भूमि खरीद-फरोख्त पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों, समस्याओं को दर्ज करने वाले लाभार्थियों से फोन के माध्यम से शिकायत के संबंध में संपर्क करने के लिए कहा। संवाद
आदि कैलाश के संपर्क मार्गों को पूरा करने के निर्देश

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को प्राथमिकता से कार्यों में गति लाने एवं अवशेष मुआवजे की राशि को आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदि कैलाश के संपर्क मार्गों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आदि कैलाश आने वालों यात्रियों की संख्या तीस हजार से अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आदि कैलाश से विशेष लगाव है। वह आदि कैलाश के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। संवाद
पीएमजीएसवाई के लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री ने पीएमजीएसवाई में अधिक लंबित कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्हाेंने संबंधित एसी को जांच करते हुए तत्काल प्रभाव से पीएमजीएसवाई के कार्यों में देरी के कारण पर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद

पिथौरागढ़ तेजी से विकास करने वाला जनपद
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ तेजी से विकास करने वाला जनपद बनने जा रहा है। सरकार की ओर से नए पर्यटक स्थलों को विकसित करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब आप सभी का सुझाव एवं विचार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों को गंभीरता से लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। कहा कि पिथौरागढ़ दो देशों के बीच का सीमांत जनपद है। इसे आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। संवाद

सीएम ने किया सुशासन पोर्टल का शुभारंभ

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में प्रशासन की ओर से बनाए गए सुशासन पोर्टल का शुभारंभ किया। कहा कि पोर्टल का उद्देश्य नागरिक शिकायतों का निस्तारण करना है। उक्त पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के बाद विभागों एवं कार्यालय को प्रेषित की जाती है। विभागों एवं कार्यालय को 5 से 15 दिन का समय दिया जाता है। इसके बाद विभागों को उस पर कार्रवाई करनी होती है। पोर्टल एनआईसी ने निर्मित किया है। उन्होंने कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। जिला प्रशासन की पहल पर विभाग में अच्छा कार्य करने पर नगर पालिका को प्रथम, जिला चिकित्सालय को द्वितीय एवं क्रीड़ा विभाग को तृतीय रहने पर ट्रॉफी भेंट की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed