{"_id":"685edcdb0581f366b40d6e5f","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-125812-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: क्षतिग्रस्त होने से मंगललेख-कोटा सड़क पर आवाजाही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: क्षतिग्रस्त होने से मंगललेख-कोटा सड़क पर आवाजाही मुश्किल
Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी तहसील के ग्राम पंचायत रकम के सल्यानी बैंड से मंगललेख और कोटा को जोड़ने वाली सड़क बारिश होने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे करीब 250 की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। सड़क बंद होने से कोटा, रवा, मंगललेख को लोगों को 12 किमी अधिक सफर तय कर पाटी मुख्यालय आना पड़ रहा है।
काश्तकार हरेंद्र सिंह ,बलराम, नवीन राम, सचिन सिंह, गुमान सिंह, दिलीप सिंह, कृष्ण भंडारी आदि का कहना है कि सड़क बंद होने से वह टमाटर, प्याज, आलू, खीरा आदि सब्जियों को समय से बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से किसानों को 200 से 300 रुपये खर्च कर घोड़ों से अपनी फल और सब्जियों को मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता दरवान सिंह ने बताया कि सड़क वर्ष 2015-16 में विधायक निधि से बनाई थी। करीब एक सप्ताह पहले बारिश से सड़क बंद हुई थी। अधिक बारिश होने से सड़क पूरी तरह से बह गई है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन से सड़क ठीक कराने की मांग की है।