फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: तल्लादेश में संचार सेवा बदहाल होने से लोग परेशान

Fri, 03 Jan 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 03 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
मंच/चंपावत। सीमात तल्लादेश में चार दिन से संचार सेवा बदहाल चल रही है। बदहाल संचार सेवा के चलते बड़ी आबादी परेशान है। बीएसएनएल सहित जिओ के नेटवर्क लोगों के काम नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के 4 जी नेटवर्क नहीं होने से लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। जिओ कंपनी की संचार सेवा लोगों के काम नहीं आ रही है। लोग रिचार्ज तो करा रहे हैं, लेकिन बदहाल संचार सेवा के चलते न तो उनकी बात हो पा रही है और न नेट काम कर रहा है। सिर्फ पैसे की बर्बादी हो रही है। लोगों ने इसकी जानकारी बीएसएनएल और जिओ के अधिकारियों को दी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। बदहाल संचार के कारण लोगों के फोन किसी काम नहीं आ रहे हैं। ऑनलाइन से लेकर सब काम ठप पड़े हुए है।
विज्ञापन

बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि हरम में लगा टावर अक्सर खराब ही रहता है। बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने बताया कि पुल्ला में केबल कटने से तल्लादेश की संचार सेवा नहीं चल रही है। उसे जोड़ने का काम चल रहा है। जिओ हेड दुष्यंत सिंह ने बताया कि जिओ की टीम को खामियों को दूर करने के लिए कह दिया है। जल्दी ही नेटवर्क सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed