{"_id":"66fae2bbc35f8dac8d0c8f29","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-113747-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईरिस्क प्रसव के मामले में गर्भवती को किया जाएगा एयर लिफ्ट : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईरिस्क प्रसव के मामले में गर्भवती को किया जाएगा एयर लिफ्ट : रावत
Mon, 30 Sep 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। गर्भवती महिलाओं के इलाज में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। हाई रिस्क प्रसव के मामलों में देर ना करते हुए उच्चाधिकारियों को समय पर अवगत कराया जाए ताकि समय पर गर्भवती को एयरलिफ्ट कराया जा सके। सीएम इसकी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। यह बातें सचिव सीएम दीपक रावत ने जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कहीं।
सचिव सीएम रावत ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए वर्तमान में 11 स्थानों पर पंपिंग योजनाओं में किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम नवनीत पांडे को जल जीवन मिशन के तहत निर्मित योजना का स्थलीय सत्यापन एसडीएम और अन्य अधिकारियों के माध्यम से कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियाें को 15 अक्तूबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए टेंडर प्रकिया अभी से करने का कहा। उन्होंने जिले में दवाइयों का पर्याप्त स्टाॅक रखने के निर्देश सीएमओ डॉ. देवेश चौहान को दिए।
विज्ञापन
30 सूत्री कार्यक्रमों के तहत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करते हुए वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर आम जनता को लाभान्वित कराए।
बैठक में एसपी अजय गणपति, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।