{"_id":"685edc9b36e692e0550a313e","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-125800-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क पर बने पुल की जर्जर हालत से ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क पर बने पुल की जर्जर हालत से ग्रामीणों में गुस्सा
Fri, 27 Jun 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से संवाद करते डीएम। स्रोत : सूचना
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट में मायावती सड़क पर बनीगांव से फोर्ती गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बने पुल की जर्जर हालत पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जर्जर पुल की हालत जल्द ठीक करने की मांग की।
ग्रामीण कैलाश उपाध्याय ने बताया कि करीब तीन किमी लंबी सड़क पर लगभग एक करोड़ रुपये से आठ माह पूर्व लोनिवि ने पुल का निर्माण किया था। यह पुल पहली ही बरसात में बदहाल हो गया है। पुल की सुरक्षा दीवार पूरी तरह टूट चुकी है और साइट पर पानी-कीचड़ का जमा है। ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही और निम्न गुणवत्ता का आरोप लगाया है। बताया कि पुल निर्माण में तकनीकी मापदंडों और सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया है। बताया कि पुल की सुरक्षा दीवार टूट चुकी है और पूरा ढांचा कीचड़ और पानी से भरा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों ने कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे जनता में गुस्सा बढ़ रहा है। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र ही पुल को ठीक कर लिया जाएगा।