{"_id":"685ed6f2a99626119f011d23","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1007-125814-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: निर्माणाधीन आयुष अस्पताल परिसर में हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: निर्माणाधीन आयुष अस्पताल परिसर में हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
Fri, 27 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्थानीय प्रशासन की नगर प्रजापति धर्मशाला के समीप निर्माणाधीन आयुष अस्पताल परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अफरातफरी मची रही। प्रशासन की टीम ने जेसीबी से एक दीवार आदि अतिक्रमण हटाया। इस बीच टीम की लोगों के साथ नोकझाेंक भी हुई। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि पहले भी अतिक्रमण होने पर हटाया था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। आयुष विभाग की ओर से एफआईआर कराई जा रही है।
शुक्रवार की शाम को प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ 50 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में पहुंची। टीम ने जेसीबी से वहां निर्मित एक दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया। इससे मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। नोकझोक के बीच अभियान चलता रहा और दीवार आदि तोड़ दी। मामले में एसडीएम जोशी ने बताया कि अस्पताल के साथ ही नगर की पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक ट्यूबवैल भी बनाया जा रहा है। चार माह पहले भी अतिक्रमण हटाया था। अब दोबारा अतिक्रमण होने की शिकायत पर आयुष विभाग, जल संस्थान, राजस्व आदि की टीम ने हटाया। बताया कि आयुष विभाग एफआईआर दर्ज करा रहा है। इस दौरान संबंधित विभागों के साथ ही पुलिस भी मौजूद रही।