फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: सूखीढांग क्षेत्र में दो दिन से पेयजल किल्लत, टैंकर से बांटा पानी

Sat, 14 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
टनकपुर के सूखीढांग क्षेत्र में टैँंकर से पेयजल वितरित करते जल संस्थान कर्मी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। जल संस्थान की सूखीढांग बृजनगर पंपिंग योजना का पंप खराब होने से दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से टैंकरों से पानी बांटा गया। क्षेत्र के लोगों ने पेयजल पंप और पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति सूखीढांग के संयोजक पंडित शंकर जोशी ने बताया कि बृजनगर सूखीढांग में पर्यटन सीजन में पेयजल योजना में खामी, बिजली आपूर्ति बाधित, लो वोल्टेज के चलते पेयजल संकट है। इससे रीठा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को भी पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जल संस्थान कर्मी शंकर जोशी और कमल जोशी ने बृजनगर बाजार, सूखीढांग, तिमला, जौल, बनकटिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर से पानी बंटवाया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान कमल किशोर, महेश, शंकर जोशी, घनश्याम भट्ट, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, योगेश, राजेंद्र सिंह राना, नाथ सिंह, मोहन चंद्र, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। समिति के संयोजक जोशी ने शीघ्र पेयजल पंप, पेयजल लाइन ठीक करने, बृजनगर बाजार में पचास हजार लीटर क्षमता का टैंक निर्माण, हैंड पंप की मरम्मत कर सोलर पंप स्थापित करने और नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शीघ्र एक शिष्टमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलकर मांग उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed