फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: आईएसबीटी के पहले प्रस्ताव का 10 करोड़ आना शेष

Fri, 29 Nov 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
टनकपुर(चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल का निर्माण कार्य जारी है। इसमें पहले चरण में स्वीकृत पुराने प्रस्ताव में 55.90 करोड़ पर 45.86 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं, जबकि नए प्रस्ताव में लागत 242.35 करोड़ होने पर शासन स्तर पर कार्यवाही गतिमान है।
विज्ञापन

26 नवंबर 2023 को मुख्यमंत्री धामी ने 55.90 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का भूमि पूजन किया था। कार्यदायी संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर पंत ने बताया कि टायर शॉप और वर्कशाॅप का निर्माण पूरा होने पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने काम शुरू कर दिया है। इसमें बस टर्मिनल का ही कार्य गतिमान है। इसमें पहले प्रस्ताव में अंतिम किश्त करीब 10 करोड़ रुपये आने शेष हैं।
विज्ञापन

इस बीच मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने दो मंजिला अंतरराज्यीय बस टर्मिनल को पांच मंजिला बनाने का प्रस्ताव बनाया। इससे लागत 242.35 करोड़ रुपये हो गई है। संशोधित प्रस्ताव पर शासन में प्रक्रिया तेज है। उपयोगिता प्रमाण पत्र भेज दिया है। बहरहाल नए प्रस्ताव के स्वीकृत होने तक पुराने प्रस्ताव के अनुरूप कार्य जारी है। इससे जल्द आईएसबीटी मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि पुराने प्रस्ताव पर कार्य प्रगति पर है, अंतिम किश्त 10 करोड़ रुपये जल्द जारी होने और नए प्रस्ताव पर भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र वासियों को जल्द आईएसबीटी की सौगात मिलेगी।


संशोधित प्रस्ताव में क्या है खास
नए प्रस्ताव में टर्मिनल में बेसमेंट में कार पार्किंग की क्षमता को 143 से बढ़ाकर 156 करने और भूतल में छह की जगह 14 बस का एक साथ संचालन क्षमता की योजना है। इसके अलावा टिकट काउंटर, पुलिस बूथ, क्लाॅक रूम, खोया-पाया केंद्र, एसी वेटिंग हाल, रेस्टोरेंट, प्रथम तल में आरएम ऑफिस, 16 सीटर वर्किंग हाॅल, गेस्ट हाउस बनाया जाना है। द्वितीय तल में 13 दुकानें, तीन एंकर शॉप, दो कैफे और तीसरी मंजिल में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, दो सभागार का निर्माण प्रस्तावित है। चौथी मंजिल में 14 कमरे का गेस्ट हाउस, दो शूट, 2 डीलक्स रुम, 132 सीट का सभा कक्ष, 40 सीट का रेस्टोरेंट आदि बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed