{"_id":"5e29df468ebc3e4b2c33e219","slug":"people-face-problems-tanakpur-news-hld3707467151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ता हाल हो चुका है देशीफार्म संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ता हाल हो चुका है देशीफार्म संपर्क मार्ग
विज्ञापन
बनबसा देशीफार्म का खस्ता हाल मार्ग।
- फोटो : TANAKPUR
देशीफार्म को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग खस्ता हाल हो चुका है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क मरम्मत नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
एनएच और मिनी स्टेडियम से देशीफार्म को संपर्क करने वाले मार्ग पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। बारह से पंद्रह वर्ष पूर्व मार्ग का जीर्णोद्धार तत्कालीन ग्राम प्रधान कीर्ती देवी ने कराया था। गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्य कै. हरीश कापड़ी ने बताया कि इस मार्ग से दस से बारह हजार लोगों का आवागमन होता है। छात्र-छात्राएं साइकिलों पर इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।
क्षेत्र के प्रमुख गन्ना उत्पादक सेवानिवृत्त कै. विरेंद्र रजवार ने कहा कि क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग से किसानों को अपने उत्पाद बेचने को क्रय केंद्र तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फुटबाल कोच पूर्व सैनिक आरबी मल्ल ने कहा कि इसी मार्ग से मिनी स्टेडियम तक आवागमन होने से खिलाड़ियों को भी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
यह मार्ग डिग्री कालेज, जीजीआईसी, बीएड कालेज, अस्पताल, नगरपंचायत तक के लिए लाइफ लाइन है। डिग्री कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुमार, जीजीआईसी के पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष गोपाल राम, डा. जनक चंद, नवीन जोशी, पूर्व सैनिक मोहन सिंह, खिलाड़ी पवन कापड़ी, विरेंद्र चंद आदि ने मार्ग का जीर्णोद्धार कराने की मांग की।