फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face problems for water.

Champawat News: सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए संघर्ष करेंगे जन प्रतिनिधि और लोग

Sat, 22 Apr 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
People face problems for water.
लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के समाधान को लेकर वार्ता करते जन प्रतिनधि, नगर के लोग व जल संस्थान
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ नगर क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए जन प्रतिनिधियों, जल संस्थान और नगर के लोगों की बैठक आयोजित की गई। पेयजल समस्या के अस्थायी समाधान के लिए कोलीढेक झील से पेयजल आपूर्ति के लिए चर्चा की गई। जन प्रतिनिधियों और लोगों ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शनिवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों ने कहा कि जल संस्थान तीसरे और चौथे दिन केवल 15 से 20 मिनट पानी दे रहा है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, बनस्वाड़, फोर्ती, शिवालय स्थित नलकूप का जलस्तर कम हो गया है। वर्तमान में चारों योजनाओं से मात्र 470 केएल पानी मिल रहा है। नगर में प्रतिदिन 2160 केएल पानी की आवश्यकता है। बताया कि फिलहाल टेंकरों के माध्यम से मुख्य टैंक में पानी डाला जा रहा है। लोगों ने नगर में पेयजल समस्या का अंतिम उपाय सरयू लिफ्ट योजना बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिलहाल कोलीढेक झील से पानी आपूर्ति की जा सकती है और सरयू के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर नवीन मुरारी, बृजेश ढेक, प्रकाश साह, जीवन गहतोड़ी, हफीज अहमद, मोहित बिष्ट, आशीष राय, विपिन जोशी, उमा बोहरा, गीता सामंत, पुष्पा बिष्ट, मनोज राय, सभासद राज किशोर साह, बीना कनौजिया, भुवन बहादुर, नवीन नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 22 एलएचजी 02 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed