फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face problems for their demands.

Champawat News: पूर्व सैनिक नायक देव गिरि ने शुरू की भूख हड़ताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
People face problems for their demands.
चंपावत में सैनिक कल्याण कार्यालय के बाहर अनशन में बैठक पूर्व सैनिक देव गिरि को समझाते बाजार चौक
चंपावत। जिला मुख्यालय के चौड़ासेठी निवासी पूर्व सैनिक नायक देव गिरि ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए पूर्व घोषणा के मुताबिक शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के बाहर हड़ताल में बैठे देव गिरि ने कहा कि वेतन निर्धारण में उसके साथ हुई विसंगति के विरोध में वह लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। उसे कहीं से भी सही जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे पूर्व वह कई बार डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों तक अपने साथ हुए अन्याय की बात को पहुंचा चुका है। कहीं से कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब उसके पास भूख हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं रह गया है। इससे पूर्व तहसीलदार ज्योति धपवाल और बाजार चौकी प्रभारी ललित मोहन पांडेय ने पूर्व सैनिक से वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। पूर्व सैनिक ने कहा कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed