फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People Face problems due to traffic

15 मिनट के जाम ने रोक दिए वाहनों के पहिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
People Face problems due to traffic
चंपावत कलक्ट्रेट को जाने वाले नए मार्ग में भैरवां के पास लगा लंबा जाम। - फोटो : CHAMPAWAT
जिला मुख्यालय में भैरवां के पास बृहस्पतिवार को करीब 15 मिनट तक लगे जाम ने आवाजाही ठप कर दी। इस मार्ग से कलक्ट्रेट सहित 12 से ज्यादा महत्वपूर्ण कार्यालय पहुंचा जाता है। जाम लगने से लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। इस दौरान आसपास कहीं भी यातायात पुलिस का कोई कर्मी नजर नहीं आया। बाद में बमुश्किल जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.04 बजे तक भैरवां में जाम लगा। इस दौरान यहां तिराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे 15 मिनट तक वाहनों का निकलना तो दूर पैदल आवाजाही भी प्रभावित रही। एक कार के ओवरटेक करने के चक्कर में यह जाम लगा। यातायात पुलिस के आसपास मौजूद नहीं होने से व्यवस्था को सुचारु करने में वक्त लग गया।
विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण कार्यालयों को जाने वाले इस मार्ग पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कोतवाल धर्मवीर सोलंकी का कहना है कि यातायात को व्यवस्थित करने के लिए ललुवापानी तिराहे को जाने वाले मार्ग पर नियमित रूप से पुलिस कर्मी को तैनात किया जाता है। आगे से व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तिराहे से होकर पड़ते हैं ये कार्यालय:
कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, विकासखंड, मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसील, एसडीएम, डाकघर, पीएमजीएसवाई।
रोड किनारे अतिक्रमण है जाम की बड़ी वजह
चंपावत। भैरवां क्षेत्र में वाहनों की अव्यवस्था आम है। यातायात की इस अव्यवस्था की मुख्य वजह यातायात पुलिस की हीलाहवाली के अलावा रोड किनारे बड़े पैमाने पर हुआ अस्थायी अतिक्रमण है। इससे वाहनों की आवाजाही अक्सर चुनौती बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed