{"_id":"64441cab116454a4360c51b6","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-8-1-119544-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आउट सोर्स में नियुक्ति न मिलने पर भड़के प्रशिक्षित पशुमित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आउट सोर्स में नियुक्ति न मिलने पर भड़के प्रशिक्षित पशुमित्र
Sat, 22 Apr 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग में नियुक्ति की मांग करते प्रशिक्षित पशु मित्र।
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशिक्षित पशु मित्रों ने पशुपालन विभाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर पदों पर उन्हें तैनात नहीं करने पर नाराजगी जताई है। पशु मित्रों ने नियुक्ति की मांग के लिए प्रदर्शन किया। पशु मित्र संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार का कहना है कि करीब एक साल पूर्व आरसेटी की ओर से उन्हें दो महीने का पशु चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने दूरस्थ पशु चिकित्सालयों में संविदा के आधार पर नौकरी देने का आश्वासन दिया था।
आरोप लगाया कि विभाग ने गुपचुप तरीके से पशुपालन विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से डाटा इंट्री ऑपरेटरों की तैनाती कर दी गई। प्रशिक्षित पशु मित्रों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। पंकज का कहना है जब तक उन्हें संविदा या आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति नहीं मिलेगी उनका संघर्ष जारी रहेगा। मामले को लेकर वह सोमवार को डीएम और सीडीओ से मिलेंगे। यदि कोई समाधान नहीं निकला को इस मुद्दे को सीएम के सम्मुख उठाएंगे। इस मौके पर पंकज कुमार, माया पुनेठा, गीता तिवारी, भूमि पुजारी आदि शामिल रहे।