फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face problems.

Champawat News: बदहाल काकड़ नर्रा सड़क की सुधारीकरण के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 Mar 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
लोहाघाट (चंपावत)। आपदा में क्षतिग्रस्त बाराकोट काकड़ नर्रा की बदहाली पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। जल्द सड़क पर डामरीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली के नेतृत्व में युवाओं ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कि करीब दो वर्ष पूर्व आई आपदा में बाराकोट-बर्दाखान मोटर मार्ग में काकड़ नर्रा के पास करीब 300 मीटर सड़क खाई में समा गई थी। उस दौरान कई दिनों तक इस मोटर मार्ग में आवाजाही भी बंद हो गई थी। लोनिवि ने पहाड़ी काटकर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सड़क का निर्माण किया गया था। तब से इस सड़क मार्ग को लोनिवि ने लावारिस छोड़ दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में सड़क में कीचड़ होने से इसमें चलना दूभर हो जाता है और अन्य समय सड़क से उठने वाली धूल से लोगों का जीना मुश्किल है। युवाओं ने कहा कि कई बार लोनिविसे सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई गई लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। उन्होंने जल्द सड़क पर डामरीकरण नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक, नीरज, कमल, करन, मोहित आदि शामिल रहे। लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र गिरी का कहना है कि सड़क सुधारीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed