फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face problems.

Champawat News: ट्रेड तो खोल दिया लेकिन पढ़ने कोई नहीं आया

Sun, 24 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
चंपावत। चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज में क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा ट्रेड में युवाओं का रुझान कम दिखाई दे रहा है। इस ट्रेड में वर्तमान शिक्षा सत्र में एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में खुले राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा ट्रेड हैं। प्रत्येक ट्रेड में 32-32 सीट हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में नौ और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 15 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। पहली बार मंजूर हुए क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा ट्रेड में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया। इंजीनियर, वास्तुकार, आंकड़े विश्लेषक, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जैसे रोजगार की संभावना के बावजूद प्रवेश नहीं होने से ट्रेड के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। पॉलीटेक्निक में तीनों ट्रेड में 96 में से 72 सीट खाली हैं। ये नौबत सात अनुदेशक और पर्याप्त आधारभूत ढांचा होने के बाद है।
विज्ञापन

पहली बार क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा ट्रेड चंपावत के पॉलीटेक्निक में स्वीकृत हुआ था। स्टाफ और अन्य सभी संसाधन होने के बावजूद इसमें किसी ने प्रवेश नहीं लिया। इसे अगले शिक्षा सत्र से बदलने और नए ट्रेड को लेकर तर्कपूर्ण तरीके से विचार करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्रिक, चंपावत।

पॉलीटेक्निक भवन का हो रहा विस्तारीकरण
चंपावत राजकीय पॉलीटेक्निक भवन का विस्तारीकरण भी किया जा रहा है। फरवरी 2022 में हस्तांतरित इस भवन का अब 18 करोड़ रुपये से विस्तार किया जा रहा है। इसमें कक्ष, कॉमन रूम, प्रयोगशाला, कार्यशाला, कार्यालय, प्लेसमेंट कार्यालय, परीक्षा सेल आदि बनाए जाएंगे। इससे नए ट्रेड खुलने की संभावना बढ़ेगी।

आठ पॉलीटेक्निक में पढ़ रहे 400 छात्र-छात्राएं

पिथौरागढ़। जिले के सात पॉलीटेक्निक अपने भवनों में संचालित किए जा रहे हैं। एक मात्र बरम पॉलीटेक्निक के पास अपना भवन नहीं है। इसका संचालन सरकारी भवन में किया जा रहा है। जिले के सभी आठ पॉलीटेक्निक में लगभग 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
जिले में वर्तमान में आठ पॉलीटेक्निक हैं। पिछले माह तक शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे इन संस्थानों में आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती की गई है। इसके बाद छात्रों की पढ़ाई अब आसान हो गई है। जिले में पॉलीटेक्निक कॉलेज बांस, मूनाकोट, कनालीछीना, बरम, डीडीहाट, बांसबगड़, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली में हैं। पॉलीटेक्निक डीडीहाट, मूनाकोट, बांसबगड़ में सिविल ट्रेड, बेड़ीनाग में सिविल एंड एनवायरमेंट, कनालीछीना, बरम में इलेक्ट्रिकल ट्रेड है। बांस, डीडीहाट, गणाईगंगोली में दो ट्रेड हैं। बांस में सिविल और कंप्यूटर साइंस, डीडीहाट में ऑटो मोबाइल, सिविल एंड एनवायरमेंट, गणाईगंगोली में आईटी, मैकेनिकल ट्रेड हैं।



बांस में सबसे अधिक 100 छात्र अध्ययनरत
पिथौरागढ़। जिले के बांस आईटीआई में सबसे अधिक 100 छात्र हैं। इसके बाद गणाईगंगोली में 97 छात्र अध्ययनरत हैं। मूनाकोट पॉलीटेक्निक में 60, डीडीहाट में 35 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य चार पॉलीटेक्निक में लगभग 100 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद सिविल ट्रेड होता है। मूनाकोट पॉलीटेक्निक के प्राचार्य रवींद्र नरियाल ने बताया कि पॉलीटेक्निक में ज्यादातर छात्र सिविल ट्रेड लेना पसंद करते हैं। एआईसीटी से पॉलीटेक्निक में आधारभूत संरचना के आधार पर ट्रेड में सीट तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed