{"_id":"66634a37d1f1cd8c0d08af73","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109000-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बस खराब होने से 42 यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बस खराब होने से 42 यात्री परेशान
Fri, 07 Jun 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। रोडवेज डिपो की बसों में तकनीकी खराबी के कारण आए दिन यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ डिपो की बस बरेली से 42 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ जा रही थी। इस दौरान चंपावत स्टेशन में बस खराब हो गई। बस खराब होने से लोहाघाट, बाराकोट, पिथौरागढ़ के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को पिथौरागढ़ डिपो की बस यूके07 पीए2902 बरेली से पिथौरागढ़ जा रही थी। बस चंपावत स्टेशन पहुंची। थोड़ी देर रुकने के बाद जब चालक बस चलाने लगा तो बस नहीं चली। कई प्रयास के बाद भी बस चालू नहीं हुई। बस में सवार 42 यात्री परेशान होने लगे। लोहाघाट के कुछ यात्री टैक्सी का इंतजार करते रहे तो अन्य ने रोडवेज की बस आने का इंतजार किया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस में ट्रांसफर किया गया। परिचालक चंदर निशाद ने बताया कि बस में तकनीकी दिक्कत आई है। पिथौरागढ़ के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि नई बसें मिलने के बाद इस तरह की समस्या नहीं आएगी।