{"_id":"62546fbf874d5344c26d8801","slug":"people-face-problem-to-get-seat-in-bus-champawat-news-hld459173939","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में एक-एक सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में एक-एक सीट के लिए मारामारी
विज्ञापन
मशक्कत: टनकपुर स्टेशन पर सीट पाने के लिए इस कदर जद्दोजहद हो रही कि लोग जहां से जगह मिल रही, बस में चढ
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। रेल सेवा बाधित होने के कारण पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को सोमवार को परेशान होना पड़ा। बस में एक-एक सीट पाने के लिए मारामारी देखी गई। दो अतिरिक्त बसें बढ़ाने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल सकी।
सोमवार को पीलीभीत-टनकपुर और टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी को निरस्त किया गया था। चार सेवाओं (टनकपुर-बरेली सिटी, बरेली सिटी-टनकपुर, टनकपुर-सिंगरौली और टनकपुर-दिल्ली रेल) की आवाजाही खटीमा से हुई। इसके चलते रोडवेज बस स्टेशन पर भारी भीड़ रही।
पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं से लेकर अन्य मुसाफिरों को परेशान होना पड़ा। पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर आदि स्थानों के लिए सबसे ज्यादा दुश्वारी हुई। टनकपुर स्टेशन से मैदानी क्षेत्रों के लिए हर दिन 14 बसें संचालित की जाती है। रोडवेज के एजीएम केएस राणा का कहना है कि बरेली के लिए दो अतिरिक्त बस सेवाएं चलाईं गईं।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में उमड़े 17 हजार श्रद्धालु
मां पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मेले में सोमवार को भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की आमद अपेक्षाकृत अधिक रही। मंदिर समिति के मुताबिक सोमवार को 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए।
रोडवेज स्टेशन से महिला यात्री के दो बैग चोरी
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज स्टेशन से बरेली से पिथौरागढ़ जा रही एक महिला का सामान से भरे दो बैग चोरी हो गए। ये बैग बस के पीछे हिस्से में रखे हुए थे। पिथौरागढ़ निवासी कमला देवी ने बताया कि बैग में पांच हजार रुपये से अधिक का सामान था। संवाद

मां पूर्णागिरि देवी के दर्शनों के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : TANAKPUR