फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People do not create a security wall

सुरक्षा दीवार नहीं बनाने से भड़के लोग

Wed, 16 May 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 16 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
People do not create a security wall
सुरक्षा दीवार की मांग को लेकर शारदा चुंगी कालौनी में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शारदा चुंगी कॉलोनी में नदी तट पर सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किए जाने से गुस्साए कॉलोनी के लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही मानसून आने से पहले सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


वैष्णव गोयल के नेतृत्व में शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि वर्ष 2013 में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही के बाद भी कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन के नुमाइंदे गंभीर नहीं हैं। कॉलोनी से लगे नदी तट में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग को अनसुना किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार न बनाए जाने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है और बरसात का मौसम नजदीक आने सेे लोग बाढ़ के खतरे से डरे हैं। प्रदर्शन में सुभाष सागर, मीना सागर, रजनी शर्मा, ऊषा शर्मा, सुनील, रजत त्रिपाठी, रवि कुमार, मोहित राजपूत, गोलू, नीरज, सनी, श्रीकांत, अश्वनी, धर्मेंद्र, अंकित, बाबू लाल, राहुल,  शकुंतला देवी, विशाल, गीता देवी, माया देवी, विद्या देवी, सुमन, कलावती शर्मा, पुष्पा, शीतल, प्रीति आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed