{"_id":"5efcd1788ebc3e42c50a7b13","slug":"people-brought-sick-woman-from-doli-for-three-km-champawat-news-hld38809496","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली के सहारे अस्पताल आने को मजबूर हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली के सहारे अस्पताल आने को मजबूर हैं ग्रामीण
विज्ञापन
बगेड़ी की बीमार महिला को डोली से रोड तक लाते ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत ब्लाक में धौन क्षेत्र में सड़क की कमी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन रही है। बुधवार को गांव में बीमार हुई एक महिला को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को उसे तीन किलोमीटर डोली से रोड तक लाना पड़ा। अलबत्ता इलाज के बाद महिला की हालत मेें सुधार हुआ।
बगेड़ी ग्राम पंचायत की कविता जोशी (22) पत्नी संजय जोशी की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। आननफानन में ग्रामीणों को उसे गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क तक डोली में लाना पड़ा। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस कठिन रास्ते को तय करने में सात लोगों को डेढ़ घंटे का वक्त लगा। पेट संबंधी दिक्कत से जूझ रही महिला को एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी तबियत में सुधार हुआ। महिला को रोड तक पहुंचाने मेें राजेंद्र प्रसाद, पीतांबर जोशी, ललित जोशी, हीराबल्लभ जोशी, शिवदत्त जोशी, बिशन जोशी, पुष्कर जोशी आदि ने सहयोग किया। ग्रामीणों का कहना है कि बगेड़ी ग्राम पंचायत के आगर से शुकिया गांव तक करीब पांच किलोमीटर सड़क की वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं। पिछले साल विधायक निधि से एक किमी सड़क कटी भी, लेकिन इसके बाद रोड कटिंग का काम थम गया। विधायक कैलाश गहतोड़ी के जन संपर्क अधिकारी दीपक मुरारी का कहना है कि इस रोड की कटिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
बीमार बुजुर्ग को स्ट्रेचर के साथ दो किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया।