फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People are staying awake at night for water

Champawat News: पानी के लिए रत जगा कर रहे हैं लोग

Thu, 13 Jun 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
People are staying awake at night for water
मुनस्यारी विकासखंड के तल्लाघोरपट्टा में लोग इस तरह प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर - फोटो : मुनस्यारी विकासखंड के तल्लाघोरपट्टा में लोग इस तरह प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। स्रोत: जागरूक पाठक
चंपावत। जिले के नायल ग्राम पंचायत के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। शादी और धार्मिक कार्यों के लिए लोग तीन माह पहले से पानी स्टोर कर रहे हैं। पानी 40 से अधिक परिवार वाली ग्रामीण पंचायत के लोग पानी के लिए रात दो बजे से नौले, धारे पर लाइन लगा रहे हैं। काफी देर बाद पानी भरने के लिए उनका नंबर आ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर नायल गांव के लोगों को पानी के लिए रातभर जागरण करना पड़ रहा है। ग्रामीण रात दो बजे से ही पानी भरने के लिए नौले के पास इकट्ठा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गांव के लोगों को लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। चिलचिलाती धूप में जहां गर्मी के कारण लोग ठीक से रात में सो नहीं पा रहे हैं तो वहीं नायल गांव में लोग अपनी नींद हराम कर पानी भरने को मजबूर हैं। सदियों पूर्व बना नौला ग्रामीणों की प्यास बुझा रहा है। गर्मी के चलते नौले में भी पानी कम है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

नायल लिफ्ट पेयजल पंपिंग योजना का काम पूरा हो गया है। पानी की जांच होने और विद्युत संयोजन लगने के बाद पंपिंग योजना का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -हेमंत फुलारा, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर नल योजना भी नहीं आ रही है काम
चंपावत। ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के तहत लिफ्ट पेयजल योजना बनाई गई। पानी की समस्या को देखते हुए योजना के पंप हाउस आदि कार्य पूरे कर लिए गए थे, लेकिन मोटर नहीं आने के कारण पानी पंपिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है। दो साल से योजना का कार्य लंबित है। लोगों का कहना है कि योजना के तहत घरों में नल तो लगा दिए, लेकिन उनमें पानी की बूंद भी नहीं टपक रही है। पूर्व प्रधान भुवन भट्ट ने बताया कि नायल में पानी की समस्या सालों से चली आ रही है। विवाह और धार्मिक कार्य के लिए पानी की व्यवस्था तीन माह पहले करने पड़ रही है।
गांव में 40 से अधिक परिवार निवास करते हैं। पानी के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। पानी की समस्या को देखते हुए गांव में कोई भी शादी विवाह सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रम कराना आसान नहीं हो रहा है। - उमेश भट्ट, ग्रामीण, नायल।
गांव में पेयजल समस्या के समाधान की जरूरत है। एक नौले के सहारे 40 परिवार अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। इस पर विचार करने की जरूरत है। - दीपक भट्ट, ग्रामीण, नायल।
पिथौरागढ़ में पेयजल किल्लत से नहीं मिल रही निजात

पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में पेयजल संकट से निजात नहीं मिल रही है। नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग परेशान हैं। पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

पिथौरागढ़ नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्र नगथल में लोग चिलचिलाती धूप में धारे से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। बारिश नहीं होने से धारे का जल स्तर कम हो गया है। लोगों को पानी भरने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि जल निगम और जल संस्थान दोनों ने जल जीवन मिशन योजना में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। इसके बाद भी लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल संकट से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मुनस्यारी विकासखंड ग्राम पंचायत तल्ला घोरपट्टा में भी लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। कई बार सूचना जल संस्थान से शिकायत के बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीण महिलाएं धारे से किसी तरह खुद और मवेशियों के लिए पेयजल का प्रबंध कर रहे हैं।


नगर में रोस्टर से बंट रहा है पानी
पिथौरागढ़। नगर में जल संस्थान रोस्टर से एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। जिन स्थानों पर ज्यादा दिक्कत है उन स्थानों पर टैंकर, पिकअप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी का कहना है कि योजनाओं से मांग के सापेक्ष पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण दिक्कत हो रही है। संवाद


जाग उठा पहाड़ ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया

पिथौरागढ़। जाग उठा पहाड़ का जल संस्थान के खिलाफ क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने नियमित शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को व्यापार संघ उपाध्यक्ष अजय रावत, पूर्व सभासद केदार लुंठी ने समर्थन दिया। गाेपू महर ने कहा कि जब तक रोज शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रत्येक घर में सुचारू नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पेयजल योजनाओं की एसआईटी जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की शह पर लोगों को प्यासा रखा जा रहा है। अब उनको भी जनता के बीच बेनकाब किया जाएगा। इस मौके पर ललित धानिक, राजेंद्र चिलकोटी, पूरन वर्मा, हर सिंह वल्दिया, त्रिलोक, दीपक भट्ट, बलवंत महर, केल्विन धामी, भागीरथ अवस्थी, ओमी महर, देवेंद्र महर, बबलू बोहरा, देवा लुंठी आदि मौजूद रहे।
पेयजल से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पेयजल संकट से जूझ रहे बेड़ीनाग के पुराना बाजार और रामलीला मैदान परिसर की महिलाओं ने व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जल संस्थान के अवर अभियंता के बैठक में होने की जानकारी मिलने पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ब्लाक सभागार पहुंचकर घिराव किया।

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि 10 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। विभाग की ओर से टैंकर से भी पानी का वितरण नहीं किया जा रहा है। पानी नहीं आने से पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। महिलाओं ने कहा कि आम आदमी को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है और यहां पर स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जा रही है। इस दौरान महिलाओं ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई। बैठक में उपस्थित ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और पेयजल की व्यवस्था सुचारु करने के आदेश दिए। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर लाल शाह, गरिमा पंत, दीपा पंत, षष्टी पंत, दीपा बिष्ट, मंजू पंत, किशोर जोशी, सागर पंत, अनिल शाही सहित आदि मौजूद रहे ।

पंप में खराबी आने के कारण पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है।आपूर्ति को सुचारु करने के साथ ही टैंकर से वितरण किया जाएगा।
- महेश रौतेला, अवर अभियंता जल संस्थान बेड़ीनाग।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed