फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people are sad,

मिर्तोली गांव में नहीं जले चूल्हे

Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 27 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
people are sad,
च्यूरानी हादसे के बाद मिर्तोली की रोती-बिलखती महिला को सहारा देता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मिर्तोली गांव में रविवार शाम को कहीं भी चूल्हे नहीं जला। गांव में हर व्यक्ति की आंख नम है और हादसे का जिक्र होते सब्र का बांध भी टूट जा रहा है। बुजुर्ग तक हिचकियां लेकर रो रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों न। एक ही हादसे में गांव के सात परिवारों से रोजी रोटी का इंतजाम करने वाले जो चले गए। 
विज्ञापन


मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर मिर्तोली गांव में रविवार को एक ही अर्थी उठी थी। उस समय इस गांव ने सोचा नहीं था कि एक और आपदा उनका इंतजार कर रही है। च्यूरानी के पास हादसे की सूचना मिली तो गांव बदहवासी में डूब गया। कई महिलाएं तो सारे काम छोड़कर मौके पर ही जा पहुंची। शाम को गांव भी एक गहरे दुख में डूब गया। गांव में गहराती शाम में गाय और भैंसों के रंभाने, किसी कोने से उठती गीत की टेर की जगह रह रह कर सन्नाटे को तोड़ती कोई चीख, किसी का विलाप करता करुण स्वर ही सुनाई दे रहा है। गांव के प्रधान लक्ष्मी दत्त जोशी भी अपना रोना किसी तरह से नहीं रोक पा रहे हैं। घटना का जिक्र होते ही उनकी आवाज रुंध गई। 
विज्ञापन


प्रधान के मुताबिक काल का ग्रास बने अधिकतर लोग अपने परिवारों की रोजी रोटी का सहारा था। मुआवजा मिल भी गया तो जो चला गया उसकी भरपाई कैसे होगी। 42 साल के तारादत्त जोशी की इसी हादसे में मौत हुई। तारादत्त के पिता नारायण दत्त जोशी गुमसुम हैं। जवान बेटे की मौत ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के मुताबिक यह मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वालों का गांव है। काल के ग्रास बने अधिकतर लोग अपने परिवारों का सहारा भी थे। किसी के परिवार में छोटे-छोटे बच्चें हैं तो किसी के परिवार में अब कमाने वाला ही कोई नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed