फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People are not getting seats in buses

पांच घंटे इंतजार किया फिर भी नहीं मिली रोडवेज बस

Tue, 16 Apr 2019 10:47 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 16 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
People are not getting seats in buses
चंपावत के रोडवेज बस स्टेशन में सीट की तलाश में यात्री। - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को बस स्टेशन पर पांच घंटे के इंतजार के बाद भी रोडवेज बस नहीं मिली। बाद में यात्री महंगा किराया देकर टैक्सी से गए। 

विज्ञापन


सूबेदार दिलीप सिंह महर, आरडी खर्कवाल, आनंद प्रताप सिंह कई लोगों को पिथौरागढ़ जाना था। मंगलवार सुबह 8.35 बजे वे बस स्टेशन पहुंचे मगर पांच घंटे के इंतजार के बाद भी उनको रोडवेज बस नहीं मिल पाई। पिथौरागढ़ को जाने वाली तीन बसें आईं लेकिन सीट न होने से वे बस में नहीं बैठ सके। बाद में ज्यादा किराया देकर टैक्सी के जरिए दो बजे बाद सफर किया। ये स्थिति सिर्फ पिथौरागढ़ जाने वाले रूट की ही नहीं थी बल्कि टनकपुर जाने वाले मार्ग की बसों की भी थी।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि लंबे अंतराल बाद बस आई लेकिन पिथौरागढ़ और लोहाघाट से ही खचाखच भरी होने से यहां से बस में चढ़ना मुमकिन नहीं था।

परेशान यात्रियों ने बस स्टेशन में इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। गिरीश गहतोड़ी, कार्यवाही प्रभारी, बस स्टेशन, चंपावत ने बताया कि टनकपुर और लोहाघाट दोनों तरफ से बसों में जगह नहीं होने से समस्या हो रही है। उन्होंने परिचालक से बस की क्षमता के सापेक्ष कुछ अतिरिक्त सवारियों को ले जाने को कहा। इसके बावजूद काफी लोगों को बस में जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोहाघाट में भी बस के लिए खूब हुई मारामारी 

लोहाघाट (चंपावत)। नवरात्र समाप्त होने के बाद मैदानी क्षेत्रों को जाने वालों की तादाद बढ़ने से लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। बस नहीं मिलने से दिल्ली, देहरादून आदि को जाने वाले कई यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले लोगों की भारी भीड़ स्टेशन में जुटनी शुरू हो गई थी। कई यात्री तो छमनियां के कार्यशाला से ही सीट घेरकर आए हुए थे।


बस आते ही उसमें बैठने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। रोडवेज ने मंगलवार को 12 बसें चलाई जिसमें दिल्ली के लिए चार, देहरादून के लिए तीन, ऋषिकेश, पोंटासाहिब, हल्द्वानी, नैनीताल और गुड़गांव के लिए एक-एक बसों का संचालन किया गया। रोडवेज के प्रभारी स्टेशन इंचार्ज एसके मौर्या का कहना है कि डिपो में बसें उपलब्ध नहीं होने से अतिरिक्त बसें नहीं लगाई जा सकीं। लोहाघाट-गुड़गांव बस टनकपुर में खराब हो गई थी जिसे शाम को वहीं से गुडगांव के लिए भेजा जाएगा, जबकि बरेली सेवा नहीं चल सकी। 

एजीएम के पास है अतिरिक्त चार्ज 
लोहाघाट के एजीएम केएस राणा के पास टनकपुर का अतिरिक्त जिम्मा है। वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज भुवन चंद्र आर्या के अवकाश पर होने से भी यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। डिपो की ओर से यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए एक भी अतिरिक्त बस नहीं चलाई गई जिससे यात्रियों में रोडवेज के खिलाफ नाराजगी है। इस संबंध में एजीएम केएस राणा से वार्ता करने के लिए फोन करने पर फोन रिसीव नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed