फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pensioners opposed the monthly deduction

पेंशनरों ने मासिक कटौती का किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pensioners opposed the monthly deduction
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पेंशनर्स संगठन के लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान में सेवारत कर्मचारियों की तर्ज पर मासिक कटौती करने का विरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन के जरिये सीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगठन के प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना के तहत सेवारत कर्मचारियों और पेंशनर्स से मासिक कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि सेवारत कर्मियों की तुलना में पेंशनर्स को 50 फीसदी और पारिवारिक पेंशनर्स को 30 फीसदी धनराशि मिलती है। लेकिन सेवारत कर्मियों और पेंशनर्स की एक समान मासिक कटौती की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि कोषागार ने आयुष्मान योजना के तहत कार्ड भी नहीं बनाए हैं। संगठन ने आयुष्मान योजना में बड़े अस्पतालों को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने 20 अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीदत्त सुतेड़ी, कृष्ण चंद्र पुनेठा, भगवान सामंत, टीआर टम्टा, किशन सिंह धौनी, हयात सिंह तड़ागी, रविशंकर, प्रताप बिष्ट, बीडी राय, श्याम सिंह ढेक, केडी गडक़ोटी, लक्ष्मीदत्त उप्रेती, बीडी कलौनी और रमेश उप्रेती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed