फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patients with bone pain and fever increased

Champawat News: हड्डी दर्द और बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 08 Dec 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Patients with bone pain and fever increased
 जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़। संवाद
चंपावत। नगर में ठंड बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में हड्डी दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक और फिजिशियन डॉ. अजय कुमार, डॉ. दीपक रावत के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुटी रही। सबसे अधिक मरीज हड्डी और बुखार के इलाज के लिए आए। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने करीब 70 तो फिजिशियन ने 100 बुखार के मरीज देखे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय ने बताया कि ठंड के चलते रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे प्रभावित हिस्सों में रक्त संचार कम हो जाता है। पुराने गठिया, आर्थराइटिस के मरीजों के लिए ठंड का समय चुनौतीपूर्ण होता है।

सब्जियों के सूप का सेवन करें। रोजाना सुबह धूप जरूर सेकें और शाम और सुबह शरीर को ढक कर रखें। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ठंड का मौसम माना जाता है लेकिन लापरवाही हमें बीमार कर सकती है। ऐसे में साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। समय पर पोषण युक्त खाना लेने की जरूरत है। ठंडा खाना बिल्कुल न खाएं। बता दें कि अस्पताल में ओपीडी 300 से अधिक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed