{"_id":"5908c6ce4f1c1b961f440ef7","slug":"patient-sent-to-khatima-in-ssb-ambulence","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी की एंबुलेंस से मरीज को खटीमा पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी की एंबुलेंस से मरीज को खटीमा पहुंचाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Tue, 02 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी ने एक मरीज को अपनी एंबुलेंस से इलाज के लिए खटीमा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के अधिकारियों को नेपाल पुलिस ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/8 ए (मिसिंग पिलर) के पास एक व्यक्ति गंभीर घायलावस्था में पड़ा है।
सूचना पर एसएसबी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सुमन सौरभ ने जवानों को वहां भेजकर मरीज को एंबुलेंस द्वारा खटीमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया उक्त घायल को टीबी की शिकायत के अलावा गर्दन की समस्या है। बताया कि कुछ वर्षों से नेपाल में निवास करने वाला उक्त व्यक्ति मोहन प्रसाद (60) पुत्र शिवानंद मूल रूप से भारत के कुशीनगर (गोरखपुर) जिले के कुलशवा गांव में रहता है।