फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patient referred to Lohaghat from the largest hospital in the district

जिले के सबसे बड़े अस्पताल से लोहाघाट रेफर कर दिया मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Patient referred to Lohaghat from the largest hospital in the district
लोहाघाट (चंपावत)। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल चंपावत के जिला अस्पताल ने बुधवार शाम एक महिला मरीज को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। यह मरीज उस क्षेत्र से आई थी, जहां काम कर चुका एक नेपाली मजदूर 4 अप्रैल को नेपाल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस महिला मरीज के पहुंचने पर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए। उन्होंने उसे लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद एंबुलेंस से यहां लाए गए मरीज को वापस चंपावत भेजा गया।
विज्ञापन

जिस वक्त मरीज यहां आया था, उस समय एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम आरसी गौतम व सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी व्यवस्थाओं के सिलसिले में अस्पताल में ही थे। अस्पताल के विरोध करने पर तुरंत सीएमओ ने जिला अस्पताल के सीएमएस और डीएम से बात की। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने दोनों अस्पतालों के प्रभारियों से फोन पर घटनाक्रम को जाना और चंपावत क्षेत्र के मरीज को लोहाघाट भेजने को गलत बताया। इसके बाद मरीज को फिर वापस चंपावत भेजा गया। डीएम ने कहा कि मरीज को गलतफहमी के चलते लोहाघाट रेफर किया गया। मरीज एकदम सामान्य है। नियमों के मुताबिक जिला अस्पताल से मरीज को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed