फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pati PhC is the best in rejuvenation plan

कायाकल्प योजना में पाटी पीएचसी सबसे अच्छा

Thu, 22 Mar 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Thu, 22 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pati PhC is the best in rejuvenation plan
कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्रथम आने पर चेक लेते पाटी अस्पताल के डॉ.आभाष सिंह। - फोटो : अमर उजाला
 पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जिले के सबसे बेहतरीन अस्पताल का पुरस्कार मिला है। केंद्र की कायाकल्प योजना के अंतर्गत इस केंद्र को जिले में स्वच्छता, साफ-सफाई व संक्रमण नियंत्रण के लिए पुरस्कृत करते हुए किया गया है। बुधवार को गैरसैंण में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह को दो लाख रुपये के चेक और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया। अस्पताल इस राशि का उपयोग गुणवत्तायुक्त चिकित्सा के लिए करेगा।
विज्ञापन


कायाकल्प योजना का उद्देश्य बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के अलावा बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाओं को बेहतर करना है। पाटी अस्पताल में महज दो डॉक्टर होने के बावजूद हर माह करीब 25 प्रसव कराए जा रहे हैं। दोनों डॉक्टरों के अस्पताल परिसर में होने से मरीजों को वक्त-बे वक्त भी इलाज मिलता है। अस्पताल की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर हैं।
विज्ञापन


निम्रतर हाल में लोहाघाट सीएचसी
लोहाघाट (चंपावत)। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिले का सबसे निमभनस्तर का अस्पताल माना गया है। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में सिर्फ चार डॉक्टर मौजूद थे। अस्पताल का फर्श टूट हुआ था। अस्पताल परिसर में झाड़-झंकाड़ व गंदगी का आलम है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.वीके जोशी ने बताया कि फर्श व अन्य जरूरी आधारभूत ढांचे के लिए बजट की मांग की जाएगी। वहीं सीएमओ डॉ.एमएस बोहरा का कहना है कि लोहाघाट अस्पताल के करीब तीन वर्ष तक पीपीपी मोड में रहने के चलते हालात बिगड़े हैं। जिसे धीरे-धीरे सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed