फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Path Closed by Disaster in Niddle

अक्तूबर में हुई बारिश से बंद सड़क सवा दो माह बाद भी नहीं खुली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Path Closed by Disaster in Niddle
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे निडिल गांव के खेत तोक को जोड़ने वाला मार्ग भारी मलबे से बंद। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। 17 अक्तूबर से तीन दिन तक हुई भारी बारिश के बीच आई आपदा से बंद नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत निडिल के तोक खेत को जोड़ने वाला मोटर मार्ग नहीं खुल सका है। सड़क के सुचारु होने से परेशान हाल ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश सिंह, गगन सिंह, बीर सिंह, गणेश सिंह, दीवान सिंह, लक्ष्मी देवी, हीरा देवी, पार्वती देवी आदि का कहना है कि अक्तूबर में पंचेश्वर के डैम साइट तोक से खेत गांव को जोड़ने वाले सड़क अक्तूबर में आई आपदा के बाद जगह मलबा आने से बंद हो गया था।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंद मोटर मार्ग खोलने के लिए कई बार मांग करने के बावजूद लोनिवि ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मदन कलौनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेत तोक के हर सिंह घटाल की पत्नी नंदा देवी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। इलाज के लिए ग्रामीणों को पांच किमी दूर तक डोली में ले जाना पड़ा।

सड़क बंद होने से गांव में निवास कर रहे लोगों को सड़क तक पहुंचने के पैदल चलाना पड़ रहा है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटा अगले कुछ दिनों में सड़क सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed