फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pasum School will become a high school in champawat

चंपावत: पासम स्कूल बनेगा हाईस्कूल, तीन इंटरमीडिएट स्तर पर होंगे उच्चीकृत; प्रधानाचार्य समेत 448 पद सृजित

Wed, 26 Aug 2026 04:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Wed, 26 Aug 2026 04:35 PM IST
सार

चंपावत जिले में एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को हाईस्कूल व तीन हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने का शासनादेश जारी हो गया है। इस फैसले से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Pasum School will become a high school in champawat
पासम स्कूल बनेगा हाईस्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले में संचालित एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को हाईस्कूल और तीन हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत होंगे। इसके लिए शासनादेश जारी हो गया है। विद्यालयों के उच्चीकरण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर आगे की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और छात्र-छात्राओं को नजदीकी क्षेत्रों में ही बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश भर में सात राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को हाईस्कूल और 35 राजकीय हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें चंपावत जिले के चार विद्यालय शामिल हैं। जिले के लोहाघाट ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम को हाईस्कूल स्तर तक् उच्चीकृत किया गया है। वहीं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्ली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सो और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरालेटी को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिली है। विद्यालयों के उच्चीकरण होने के बाद इन क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर ही आगे की पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य समेत 448 पद होंगे सृजित
प्रदेश में उच्चीकृत होने वाले विद्यालयों के लिए कुल 448 पद सृजित होंगे। हाईस्कूलों के लिए प्रधानाध्यापक और हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के सहायक अध्यापकों के कुल 63 पद सृजित किए गए हैं। वहीं, 35 इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रवक्ता संवर्ग के कुल 385 पद सृजित किए गए हैं। इस तरह उच्चीकृत होने वाले विद्यालयों के लिए कुल 448 पद सृजित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में पदों के समायोजन और नियुक्ति का प्रावधान
उच्चीकृत विद्यालयों में सृजित पदों के सापेक्ष नियुक्तियां निर्धारित सेवा नियमों और प्रक्रिया के तहत की जाएंगी। उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में पहले से सृजित पदों के आवश्यक समायोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हाईस्कूल से इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों के समायोजन के साथ ही पूर्व से सृजित वरिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी के पदों के समायोजन का भी प्रावधान किया गया है।

विद्यालयों के उच्चीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अब कक्षा आठ के बाद हाईस्कूल और हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूरस्थ विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। विद्यार्थियों का समय और संसाधन बचने के साथ ही अभिभावकों पर आवागमन का अतिरिक्त भार भी कम होगा। - मान सिंह बिष्ट, प्रभारी सीईओ, चंपावत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed