Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parking in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट को नए साल में मिला अंडर ग्राउंड कार पार्किंग तोहफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Parking in Lohaghat
लोहाघाट में नगर पालिका के इसी मैदान में बनेगी अंडर ग्राउंड कार पार्किंग - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के लोगों के लिए भूमिगत पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। शासन से भूमिगत पार्किंग की स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका आगणन बनाने में जुट गई है।
विज्ञापन

भूमिगत पार्किंग बनने से लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि वाहनों की पार्किंग की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से भूमिगत पार्किंग बनाने की मांग की थी जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। शासन ने भूमिगत पार्किंग बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में भूमिगत पार्किंग के लिए प्रस्ताव तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में एक भी स्थायी पार्किंग स्थल न होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले और नगर क्षेत्र के लोगों को वाहनों को पार्क करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालक मजबूरी में स्टेशन बाजार में अपने वाहनों को पार्क करते हैं जिससे कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में वाहनों को पार्क करने की दिक्कतों को देखते हुए शासन में भूमिगत पार्किंग बनाने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा था। लोगों की दिक्कतों का संज्ञान लेकर शासन ने नगर पालिका के बरात घर के पास के मैदान में भूमिगत पार्किंग बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। भूमिगत पार्किंग के लिए पांच करोड़ रुपये के आगणन तैयार किए जा रहे हैं। - मो. इस्लाम, ईओ, नगर पालिका परिषद, लोहाघाट।

बहुमंजिली पार्किंग के लिए हो रही टेंडर प्रक्रिया
लोहाघाट (चंपावत)। शासन की ओर से लोहाघाट में वाहनों को पार्क करने के लिए दो स्थानों में करीब पैंसठ लाख रुपये लागत से बहुमंजिली पार्किंग की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत टीआरसी के पास करीब पैंतीस लाख रुपये और नगर पालिका कार्यालय को तोड़कर उसमें तीस लाख रुपये लागत से बहुमंजिली पार्किंग बनाई जानी है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed