{"_id":"65c11be52ea933a5020c2c45","slug":"panic-spread-among-people-due-to-elephant-vandalism-in-uchauligoth-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102001-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उचौलीगोठ में हाथी की तोड़फोड़ से लोगों में दहशत फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उचौलीगोठ में हाथी की तोड़फोड़ से लोगों में दहशत फैली
Mon, 05 Feb 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
उचौलीगोठ में हाथी ने तोड़ा लीची का पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में जंगल से निकलकर एक हाथी तोड़ फोड़ कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी से निजात दिलाने और मुआवजे की मांग उठाई है। रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि वन कर्मी निरंतर गश्त कर रहे हैं।
समाजसेवी गणेश महर के साथ ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को हाथी ने अमर सिंह की चक्की को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बच्चीनाथ महर के बगीचे में लीची के एक पेड़ को तोड़ा और अनेक पेड़ों की टहनियों को तोड़ डाला। ग्रामीण प्रकाश सिंह बोरा और विशन सिंह बोरा के घर के आंगन में पहुंचकर नलों को भी तोड़ दिया। समाजसेवी महर ने विभाग से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग उठाई। बताया कि पिछले दो दिनों से अकेला हाथी अक्सर गांव में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। इस मामले में रेंजर जोशी ने बताया कि सोलर फेंसिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले हाथी को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। संवाद