फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panic in rural due to rise of Hudi river

Champawat News: हुड्डी नदी के उफान से ग्रामीण में दहशत

Tue, 11 Jul 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 11 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Panic in rural due to rise of Hudi river
बनबसा में हुड्डनदी का जायजा लेते एसडीएम सुंदर सिंह आदि। संवाद
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बनबसा में शारदा का जलस्तर शाम तीन बजे बढ़कर 76,441 क्यूसेक हो गया। मंगलवार को हुड्डी नदी के उफान पर आने से चंदनी, आनंदपुर और बमनपुरी के ग्रामीण पानी कम होने तक भयभीत रहे। एसडीएम सुंदर सिंह ने बनबसा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बमनपुरी में पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में जलभराव होने से धान की फसल जलमग्न हो गई। धर्मशाला मार्ग, मीना बाजार, देवीपुरा, बमनपुरी, पचपकरिया, गुदमी के भैंसाझाला में जलभराव और कीचड़ से संपर्क मार्ग आवागमन के लायक नहीं रहे। ग्राम प्रधान भावना नेगी, दीपक प्रकाश चंद, हर्ष बहादुर चंद, महेश मुरारी, सुमन चंद, विनीता राना आदि ने प्रशासन से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। पूर्व मंडी समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा ने प्रशासन से बनबसा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed