{"_id":"5d3b319b8ebc3e6d0239535a","slug":"painting-of-dr-abdul-kalam-ajad-tanakpur-news-hld350480017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बनाई पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम की शानदार पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बनाई पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम की शानदार पेंटिंग
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवधन द्वारा बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पेंटिंग।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत राजनीतिज्ञ ही नहीं एक अच्छे चित्रकार भी हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की शानदार पेंटिंग बनाई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि 27 जुलाई के अवसर पर इस पेंटिंग को स्थानीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज को सौंपेंगे।
11 वर्ष की उम्र में जेसीज क्लब की बाल रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद उनके भीतर पेंटिंग की रुचि और बढ़ गई। बनबसा केंद्रीय विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने लखनऊ विवि में दाखिला लिया जहां उन्होंने स्प्लाश स्टूडेंट मैग्जीन के लिए कार्टूनिस्ट का काम किया। उन्होंने नामी हस्तियों के पोट्रेट बनाए।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीर बनाकर उन्हें भेंट की। चंपावत के कुमाऊं महोत्सव में उनकी पेंटिंग को प्रथम पुरस्कार मिला। उन्होंने देवीधुरा के प्रसिद्ध बग्वाल मेले को भी कैनवास पर उतारा है। जिम कार्बेट की पुस्तक द मैन ईटर आफ रुद्रप्रयाग में बनाए रैमंड शैफर्ड के स्केचों को भी उन्होंने अपने हाथों से कैनवास पर उतारा है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की ध्यान मुद्रा में बनाई गई उनकी पेंटिंग स्थानीय एसडीएम कार्यालय में लगी हुई है। लखनऊ विवि की दीवारों में भी उनकी बनाई पेंटिंगें लगी हुई है। हर्षवर्धन का कहना है कि वे नौजवानों को चित्रकारी के क्षेत्र में भविष्य संवारने को प्रेरित करना चाहते हैं जिसके लिए वे जल्द ही अपनी बनाई पेंटिंगों की प्रदर्शनी लगाएंगे।