फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Overlooking the raging pharmacists

रिक्रूटमेंट रूल्स की अनदेखी पर भड़के फार्मेसिस्ट

Fri, 25 Dec 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 25 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट अभी लागू नहीं हुई है, मगर डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने आयोग की कई सिफारिशों के खिलाफ तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष शेखर सिंह सार्की के संचालन में बैठक हुई, जिसमें इन सिफारिशों का दिल्ली में 28 दिसंबर को विरोध करने का एलान किया गया। विरोध को ये फार्मेसिस्ट 27 दिसंबर को यहां से बड़ी संख्या में रवाना होंगे।

विज्ञापन


कहा गया कि रिक्रूटमेंट रूल्स (आरआर) को नजरंदाज कर फार्मेसिस्टों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। अब तक इंटर पास करने के बाद दो वर्ष के फार्मेसी के डिप्लोमा के बाद फार्मेसिस्ट बनने की राह खुलती थी, मगर अब इसमें दो वर्ष के अनुभव अथवा चार साल की बी फार्मा की डिग्री को जोड़ दिया गया है, मगर वेतनमान का निर्धारण पुरानी पात्रता के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा संगठन ने चंपावत जिले के फार्मेसिस्टों की ड्यूटी कुंभ, मानसरोवर यात्रा सहित जिले के बाहर के मेलों में नहीं लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा कि जिले में मां पूर्णागिरि मेला, देवीधुरा, आपदा ड्यूटी और स्थानीय स्तर के मेलों की जिम्मेदारी फार्मेसिस्ट निभा रहे हैं। बैठक में एसोसिएशन के संगठन मंत्री कुलदीप राय, कोषाध्यक्ष विष्णु गिरि गोस्वामी, चीफ फार्मेसिस्ट जेसी कांडपाल, तान सिंह, मनोज पुनेठा, जितेंद्र वर्मा, एमसी जोशी, लक्ष्मण गिरि, प्रेमराम टम्टा, मृत्युंजय  वर्मा, अनिल वर्मा, प्रमोद कुमार पांडेय, रोशन लाल विश्वकर्मा आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed