फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Overall champion made Champawat block

चंपावत ब्लाक बना ओवरऑल चैंपियन 

Fri, 16 Sep 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 16 Sep 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
Overall champion made Champawat block
चंपावत में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चार सौ मीटर रेस में हिस्सा लेते धावक। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेल और सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। मेजबान चंपावत विकासखंड ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन


टनकपुर को दूसरा, लोहाघाट को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग में खर्ककार्की (चंपावत) के अमान अहमद और त्यारसौं (पाटी) की चंचला चैंपियन रही, जबकि सब जूनियर में मनोज बोहरा और बालिका वर्ग में किरन टम्टा विजेता रहे।

विजेताओं को मुख्य अतिथि एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह महर, बीईओ अंशुल बिष्ट, रंजीत सिंह नेगी, पुष्पा वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ने ट्राफी दी।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में हुई 200 मीटर दौड़ में अमान अहमद, अजय रावत, हर्षित उपाध्याय, बालिकाओं में सपना चौधरी, साक्षी बिष्ट, धनवती सामंत, सब जूनियर में उदय सक्सेना, मनोहर बुराठी, नीरज अधिकारी और बालिकाओं में किरन टम्टा, करीना मेहता व मनीषा क्रमश: प्रथम तीन नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग की 80 मीटर दौड़ में मनोज बोहरा, आयुष महर, मनीष राय और बालिका वर्ग में लक्ष्मी रावत, मनीषा राणा व पूजा गोस्वामी क्रमश:प्रथम तीन रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर नंबर वन और प्राथमिक विद्यालय मौनपोखरी चंपावत दूसरे नंबर पर रहे। सब जूनियर वर्ग में टनकपुर और चंपावत क्रमश: प्रथम दो स्थानों पर रहे। समूह गान में टनकपुर और बाराकोट विजयी रहे।


आयोजन में पूरन वर्मा, डॉ.एमपी जोशी, डीडी जोशी, जीवन मेहता, रघुराज देउपा, सुशीला चौबे, सुभाष सामंत, नरेंद्र अधिकारी, बीना जोशी, रेखा बोरा, जानकी आर्या, रबीश पचौली, भुवनेश्वरी, रुद्र सिंह बोहरा, बंशीधर थ्वाल, हरीश पांडेय, सतीश गहतोड़ी, कमल गहतोड़ी, शंकर अधिकारी, कमलेश जोशी, श्याम सिंह लडवाल, नवीन भट्ट, रेखा जोशी आदि ने सहयोग दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed