फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Over the years, the multi-store parking hanging

वर्षों से लटकी है मल्टी स्टोर पार्किंग

Sun, 03 Jan 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 03 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

नगर के दो स्थानों में हाईटैक मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए धन की स्वीकृति होने के बावजूद वर्षों से काम लटका है। नगर पंचायत प्रस्तावित स्थलों में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू न कर सरकारी धन में कुंडली मारकर बैठी है।

विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा पेट्रोल पंप के पास पांच नाली भूमि में कार पार्किंग प्रस्तावित की गई थी। इस प्रस्ताव को पर्यावरण एवं वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया। नगर पंचायत ने इस फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए आवेदन किया। इसी दौरान मंडी समिति की ओर से इस स्थान पर विपणन केंद्र का भवन बना दिया गया। इस काम के लिए शासन से 58.52 लाख रुपये की रकम पहले ही मिल चुकी है। इसी प्रकार पुल्ला बाईपास के पास मल्टी कार पार्किंग के लिए 108.37 लाख के सापेक्ष 92.59 लाख का इस्टीमेट अनुमोदित किया गया, जिसमें 69.44 लाख रुपये अवमुक्त भी हो गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा इस स्थान पर प्रस्तावित 7.5 नाली भूमि प्रस्तावित की गई थी। इसे पर्यावरण एवं वन विभाग से सैद्धांतिक रूप में स्वीकृति मिल गई, मगर नगर पंचायत ने प्रस्तावित स्थल में कार पार्किंग का कार्य शुरू न कर उसके ऊपर आदर्श कालोनी क्षेत्र में कार पार्किंग प्रस्तावित कर दी। अब न तो कार पार्किंग पूर्व स्थल पर बन पाई है, नहीं बाद में प्रस्तावित स्थल में, जिस कारण दोनों स्थानों में यह महत्वपूर्ण कार्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड बनाने और उसका स्थान परिवर्तन करने का प्रस्ताव उनके कार्यकाल से पहले किया गया था। उनके द्वारा फिर से टैक्सी स्टैंडों के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। यदि अभी यहां टैक्सी स्टैंड नहीं बन पाए, तो आने वाले समय में यातायात व्यवस्था की स्थिति विकराल रूप ले लेगी। -लता वर्मा, अध्यक्ष, नगर पंचायत, लोहाघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed