{"_id":"5728da984f1c1b55305cd21f","slug":"out-of-the-77-candidates-recruited-female-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा भर्ती से 77 अभ्यर्थी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा भर्ती से 77 अभ्यर्थी बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 03 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
शारीरिक दक्षता परीक्षा देतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग में महिला उप निरीक्षक की नापजोख और शारीरिक दक्षता की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पहले दिन मंगलवार को पुलिस लाइन में 200 में से 166 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 8 अभ्यर्थी नापजोख और 69 शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल हुए, जबकि 89 अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं में क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
लंबाई और छाती की नपत के अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी कूद, रस्सी कूद, 200 मीटर दौड़, बॉलथ्रो आदि का परीक्षण हुआ।
चंपावत के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, नैनीताल के हरवंश सिंह, ऊधमसिंह नगर के ओम प्रकाश मेहता, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, गोविंद भट्ट, दामोदर कापड़ी ने नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा का संचालन किया। बुधवार को 201 से 400 नंबर तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। जबकि अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका छह मई को दिया जाएगा।
विज्ञापन