{"_id":"699de3132e785671490dc47b","slug":"orders-to-stop-the-salary-of-officers-who-were-absent-from-census-training-champawat-news-c-229-1-cpt1009-136017-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश
विज्ञापन
चंपावत। जिले में जनगणना की तैयारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में लापरवाही पर दो अधिकारियों का वेतन रोका गया है। डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जनगणना 2027 के सफल, पारदर्शी संपादन के लिए जिले में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और सेन्सस क्लर्क के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन तहसीलदार बाराकोट और ईओ नगर पंचायत बनबसा बिना अनुमति के अनुपस्थित होना लापरवाही को दर्शाता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित रहने और दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।