{"_id":"6380ff39b7b341376e2b277d","slug":"opposition-to-make-district-jail-in-chhamian-champawat-news-hld483207054","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छमनियां में जिला जेल बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छमनियां में जिला जेल बनाने का विरोध
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई छमनियां में जिला जेल बनाने के विरोध में प्रदर्शन करते जन प्रतिनिधि।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे सुंई के छमनियां में जिला जेल बनाने का ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। आक्रोशित जन प्रतिनिधियों ने जेल के विरोध में तहसील पहुंचकर एसडीएम का घेराव किया। लोगों ने जिला जेल छमनियां में बनाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में लोग छमनियां में जिला जेल बनाने की सुगबुगाहट के बाद तहसील परिसर आ धमके। उन्होंने विरोध जताते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट का घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि सुंई के छमनियां में जिला जेल बनाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है जिसका पूरा विरोध किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि छमनियां लोहाघाट क्षेत्र का एक पर्यटन स्थल है। इस स्थान पर फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन एवं शासन की उदासीनता के कारण यह महत्वपूर्ण कार्य लंबित पड़ा हुआ है। इस स्थान पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की छावनी, राजीव नवोदय विद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय इंटर कालेज व प्राथमिक विद्यालय स्थित है। साथ ही इस स्थान पर कृषि अनुसंधान केंद्र व कृषि महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चयनित है। ऐसी स्थिति में इस स्थान पर जिला जेल बनाए जाने पर शिक्षण संस्थानों के साथ इस रमणीय स्थल का महत्व खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम बिष्ट ने कहा आईजी कारागार की ओर से छमनिया में सिर्फ भूमि देखी गई है, अभी भूमि को जेल के लिए तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा अगर जेल निर्माण की दिशा में कोई भी कार्यवाही होती है तो क्षेत्रीय लोगों को विश्वास में लेकर होगी। एसडीएम ने कहा लोगों की बात को शासन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, लता वर्मा, मनोज राय, चंद्रशेखर जोशी, दीपा गोस्वामी, जीवन गहतोड़ी, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, दीपक साह, राजकिशोर शाह, मीना ढेक आदि मौजूद रहे। संवाद