फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   OPD in district hospital crossed 400, viral increase in children

Champawat News: जिला अस्पताल में ओपीडी 400 पार, बच्चों में वायरल बढ़ा

Tue, 14 May 2024 03:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
OPD in district hospital crossed 400, viral increase in children
चंपावत अस्पताल में बच्ची के परिजन से जानकारी लेते चिकित्सक। संवाद
चंपावत। जिले में लगातार बदल रहा मौसम बच्चों से लेकर बड़ों के लिए बीमारी का सबब बना है। मौसम बदलाव के कारण अस्पताल में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर हफ्ते यह संख्या 400 पार पहुंच रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में 401 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। फिजिशियन, बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्षा के बाहर मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ और एसीएमओ डॉ. सीएस भट्ट ने बताया कि बदलते मौसम के कारण छोटे बच्चों में बुखार, सर्दी, जुकाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। हर हफ्ते 80 के करीब छह माह से लेकर 15 साल तक के बच्चे अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। घर में अगर कोई बीमार हो तो बच्चों को उनसे दूर रखें। बीमारी फैलने का डर बना रहता है। फिजिशियन डॉ. यश मोहन ने बताया कि बुखार की समस्या मरीजों में कम नहीं हो रही है। बदलते मौसम में लापरवाही के कारण बीमारी बढ़ रही है। इस मौसम में स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। खासकर उबला पानी, पौष्टिक आहार और बासी खाने से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed