फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Only Aparajita can give cultured education to children: Arya

अपराजिता ही दे सकती है बच्चों को संस्कारवान शिक्षा : आर्य

Sun, 12 May 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Only Aparajita can give cultured education to children: Arya
चंपावत के छतार में आयोजित अमर उजाला फाउंउेशन के अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद मातृश​क्ति। संवाद
चंपावत। आधुनिकता के दौर में बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देना हर एक अपराजिता का कर्तव्य होना चाहिए। वर्तमान में आज का युवा भटकता जा रहा है। वह नशे की गिरफ्त में जाकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है। यह बातें छतार में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम मुख्य अतिथि योगाचार्य लोकमणि पंत ने कही।
विज्ञापन

रविवार को विश्व मातृत्व दिवस पर छतार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगाचार्य लोकमणि पंत ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना होगा। यह काम मातृ शक्ति ही कर सकती है। अपने पाल्यों को सही दिशा में लेकर जाकर उनका भविष्य संवार सकती हैं। आधुनिक युग में इसकी बहुत जरूरत है।
विज्ञापन

नशा हटाओ कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बताया कि वैदिक संस्कृति में सदैव अपराजित रहने वाली नारी को प्रथम आचार्या, गुरु, शिक्षक और उपदेष्टा, प्रथम निर्मात्री बताया गया है। जो संतानों को उत्तम शिक्षा, संस्कारों को प्रदान करती है ताकि वह बुरे व्यसनों, दुराचारों सहित कई सामाजिक कुरीतियों से बच सकें। इसलिए समाज के हर वर्ग को सदैव अपराजित रहने वाली उस मातृ शक्ति का सर्वदा सम्मान और सत्कार हमेशा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग दीपा बोहरा ने अमर उजाला फाउंडेशन के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। छात्रा आरोही पंत और आराध्या पंत ने युवाओं को एक अच्छी शिक्षा देश के भविष्य को बेहतर दिशा में ले जा सकती है। युवाओं को संकल्प लेना होगा कि वह नशे से दूर रहे हैं और समाज हित में कार्य करें। यहां पर पीएलवी गोपालदत्त पांडेय, शिक्षक ललित मोहन बोहरा, नवीन चंद्र पंत, बंशीधर थ्वाल, पुष्पा पंत, गीता पंत, नीमा बिष्ट, हेमा बिष्ट, रेखा देउपा, विनीता पाठक, पुष्पा सती, नव्या, काव्या, राशि, कनक, प्रशस्ति, वंशिका, हर्षित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed