फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   online billing Champawat

ऑनलाइन बिल जमा करने लगे 90 फीसदी उपभोक्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
online billing Champawat
चंपावत। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देश भर में लागू लॉकडाउन में लोग एक दूसरे से मिलने के दौरान सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के पालन करने को काफी तवज्जो देने लगे हैं। इसका असर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के चंपावत वितरण खंड में भी दिखने लगा है, जहां अब लगभग 90 फीसदी उपभोक्ता बिजली के बिलों का ऑनलाइन भुगतान जमा करने लगे हैं।
विज्ञापन

यूपीसीएल के चंपावत डिवीजन ने अप्रैल माह में बिजली बिलों के 1.10 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान प्राप्त किया है। वहीं स्मार्टफोन नहीं होने के कारण शेष दस फीसदी उपभोक्ता बिलों का ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपीसीएल के उप खंड अधिकारी विकास भारती ने कहा कि चंपावत डिवीजन में 51 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को देखते हुए कार्यालय में बिजली बिल जमा करने के काउंटर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस कारण अब अधिकांश उपभोक्ता बिजली के बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में बढ़ गई है बिजली की खपत
चंपावत। लॉकडाउन के कारण लोगों के घरों में ही रहने के कारण इन दिनों बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो गई है। घरों में बैठे लोग टीवी, फ्रिज, मोबाइल आदि का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा गर्मी का मौसम शुरू होने से भी एसी और पंखे चलने से भी बिजली की खपत में इजाफा हुआ है।

30 जून तक नहीं काटे जाएंगे बकाएदारों के कनेक्शन
चंपावत। जिले में 22 मार्च से लागू लॉकडाउन में किन्हीं कारणों से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर पाने वाले बकाएदारों के कनेक्शन 30 जून तक नहीं काटे जाएंगे। उप खंड अधिकारी विकास भारती के अनुसार ऐसे उपभोक्ताओं को 30 जून तक राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed