{"_id":"67ffe660dd544712320b5b85","slug":"one-way-traffic-system-should-be-implemented-at-the-time-of-opening-and-closing-of-school-champawat-news-c-229-1-shld1019-122741-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्कूल खुलने व बंद होते समय लागू हो वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्कूल खुलने व बंद होते समय लागू हो वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
Wed, 16 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्कूल समय में वाहनों के लिए वन-वे करने की मांग उठाई है। वन-वे व्यवस्था लागू करने की मांग के लिए समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि स्कूल के समय में लोहाघाट के मीना बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है, वाहनों की काफी आवाजाही के कारण बच्चों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है, इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने सुबह स्कूल खुलते और शाम को छुट्टी के समय मीना बाजार क्षेत्र का ट्रैफिक वन-वे करते हुए सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। एसडीएम ने संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान शैलेंद्र राय, राजकिशोर शाह, दीपक शाह, रमेश बिष्ट, गोपाल कनौजिया, लोकेश पांडे, अनंत शाह, अजय गोरखा आदि थे। संवाद