फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One person got died

च्यूरानी जीप हादसे के एक और घायल ने दम तोड़ा

Fri, 01 Feb 2019 11:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
One person got died
गणेश भंडारी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

बाराकोट के च्यूरानी (बसौन मोड़) के पास हुए जीप हादसे के एक और घायल ने दम तोड़ दिया। वह ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती था। अब मृतकों की संख्या नौ हो गई है। अभी सात घायलों में से दो का चंपावत जिला अस्पताल, चार का हल्द्वानी और एक का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


27 जनवरी को खीमा देवी (70) की अर्थी मिर्तोली से रामेश्वर घाट ले जाई जा रही थी। शव यात्रा में शामिल पिकअप जीप बसौन मोड़ पर खाई में गिर गई थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार को मृतका खीमा देवी के नाती गणेश भंडारी (24) पुत्र स्व. जीवन सिंह ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गणेश की मौत की जानकारी मिलने पर पहले से ही गमगीन मिर्तोली गांव में कोहराम मच गया। मिर्तोली के ग्राम प्रधान लक्ष्मी दत्त जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ऋषिकेश से शव शनिवार को मिर्तोली गांव लाया जाएगा। गणेश का एक बड़ा भाई उमेश्वर सिंह है, जो विदेश में होटल में काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि च्यूरानी जीप हादसे में मृत कृष्ण चंद्र जोशी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने पर उसके पिता हेम चंद्र जोशी (72) की भी 28 जनवरी को घर पर ही मौत हो गई थी।  


हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
चंपावत। च्यूरानी जीप (यूके 03/सीए 0189) हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट रणवीर सिंह चौहान ने लोहाघाट के एसडीएम एसडीएम आरसी गौतम को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने हादसे से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी देने वालों को 8 फरवरी तक कार्यालय में लिखित या मौखिक बयान दर्ज कराने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed