फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   one died

पूर्णागिरि दर्शन को आया दिल्ली का युवक शारदा में डूबा, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
one died
डूबने से कुछ ही पल पहले नहाते दीदी-जीजा के साथ सेल्फी खींचता रवि सिंह। - फोटो : TANAKPUR
दीदी और जीजा के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए दिल्ली के युवक की शारदा घाट पर नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने जीजा और दीदी के साथ आया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

दिल्ली के ई/287 भजनपुरा सुभाष विहार गली नंबर पांच निवासी रवि सिंह (20) पुत्र केदार सिंह अपने अपने जीजा योगेश चौहान, दीदी और दो छोटी भांजियों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था। शुक्रवार सुबह वह शारदा स्नानघाट पर स्नान कर रहा था।
विज्ञापन

तभी अचानक भंवर में फंसकर डूबने लगा। उसके जीजा और दीदी ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन उस वक्त घाट स्थित जल पुलिस चौकी पर कोई भी जल तैराक नहीं था। स्थानीय युवक रामकुमार, सूर्या, सूरज और कल्लू रवि को बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन तब तक वह डूब चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 45 मिनट तक खोज के बाद उन्होंने रवि को बरामद कर लिया। तब तक कोतवाली से उप निरीक्षक योगेश दत्त और एसआई अंजू यादव पुलिस बल के साथ पहुंच चुके थे। उन्होंने पुलिस के वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
तैराक पुलिस होती तो बचाई जा सकती थी रवि की जान
टनकपुर (चंपावत)। शारदा स्नानघाट की जल पुलिस चौकी पर दो तैराक जवानों की तैनाती है लेकिन शुक्रवार को चौकी पर एक भी जवान मौजूद नहीं था। बताया गया कि एक तैराक जवान छुट्टी पर है तो दूसरे की नानकमत्ता मेले में ड्यूटी लगी है। घाट के आसपास के लोगों को मानना है कि यदि घटना के वक्त तैराक पुलिस के जवान तैनात होते तो शायद रवि को बचाया जा सकता था।

दीदी-जीजा के साथ खिंची थी आखिरी सेल्फी
टनकपुर (चंपावत)। हादसे से कुछ देर पहले रवि ने शारदा में स्नान करते दीदी, जीजा और भांजियों के साथ अपनी सेल्फी खींची थी। रवि को क्या पता था वह जो सेल्फी वह खींच रहा है वह आखिरी होगी। दीदी और जीजा के स्नान करने के बाद रवि नदी में नहाने उतरा और डूब गया।

शारदा में डूबे मृतक रवि की खोज में साहस दिखाने वाले स्थानीय तैराक युवक राम कुमार, सूरज और सूर्या।

शारदा में डूबे मृतक रवि की खोज में साहस दिखाने वाले स्थानीय तैराक युवक राम कुमार, सूरज और सूर्या।- फोटो : TANAKPUR

संयुक्त चिकित्सालय में रोती-बिलखती मृतक रवि की दीदी और गुमशुम बैठा उसका जीजा योगेश चौहान।

संयुक्त चिकित्सालय में रोती-बिलखती मृतक रवि की दीदी और गुमशुम बैठा उसका जीजा योगेश चौहान।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed