फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One died due to lack of facilities

108 की लेटलतीफी से एक और मरीज की जान गई

Fri, 22 Feb 2019 11:14 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 22 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
One died due to lack of facilities
नौमाना गांव के प्रकाश जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को आपात चिकित्सा सेवा 108 मिलने में हुई देरी से एक व्यक्ति को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इस बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पत्नी के अलावा परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। 

विज्ञापन


बाराकोट विकासखंड के नौमाना गांव के प्रकाश जोशी (39) पुत्र ज्वाला दत्त जोशी को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद 19 फरवरी को चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। यहां से हल्द्वानी के लिए आपात सेवा 108 मिलने में लंबा वक्त लग गया। ग्राम प्रधान संजय जोशी ने बताया कि चंपावत की 108 सेवा खराबी के चलते नहीं मिली तो लोहाघाट की 108 सेवा ने ईंधन नहीं होने से हल्द्वानी जाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


प्रधान ने खुद 1800 रुपये का ईंधन भरवाकर 108 सेवा के जरिए प्रकाश को हल्द्वानी पहुंचाया। इस पूरी कवायद में तीन घंटे से अधिक का वक्त लग गया। 20 फरवरी के तड़के तीन बजे प्रकाश को अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन 20 की ही रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। हल्द्वानी से शव गांव लाने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने कमजोर माली हालत के चलते प्रकाश जोशी के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता का सरकार से आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अब भी हल्द्वानी तक नहीं जा पा रही है 108 सेवा 

चंपावत। चंपावत जिले की आपात चिकित्सा सेवा 108 के हाल अब भी ठीक नहीं है। ईंधन की कमी से जिले के पांच में से एक भी वाहन चंपावत से हायर सेंटर की सेवा नहीं दे पा रहा है। ईंधन की कमी से ये आपात वाहन 20 किलोमीटर के दायरे में ही सेवा दे पा रहे हैं। उधर, तकनीकी खराबी आने से 18 फरवरी से लोहाघाट में खड़ी चंपावत की 108 सेवा शुक्रवार को ठीक करा ली गई है।


मगर यह सेवा भी लोकल में ही संचालित हो पा रही है। 108 सेवा ही नहीं खुशियों की सवारी (केकेएस) के हाल भी बुरे हैं। लोहाघाट की केकेएस चार महीने से खराब है तो चंपावत और टनकपुर की केकेएस खराब टायर और ईंधन की कमी से लंबी दूरी तय नहीं कर पा रही है। आपात सेवा 108 के जिला समन्वयक रजत उनियाल का कहना है कि केकेएस के लिए छह नए टायर और ईंधन के लिए बजट की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed