फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One beat officers begin movement

वन बीट अधिकारियों का आंदोलन शुरू

Fri, 23 Mar 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Fri, 23 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
One beat officers begin movement
चंपावत में प्रदर्शन करते वन बीट कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 वन बीट अधिकारियों का आंदोलन शुरू हो गया है। शुक्रवार को दो सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे नहीं माने जाने पर 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी। फायर सीजन में कर्मचारियों के धरने पर जाने से विभाग की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


 संगठन के अध्यक्ष हरीश चंद्र नयाल की अध्यक्षता में हुए धरना कार्यक्रम में कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन में डटे रहने का ऐलान किया। इन कर्मचारियों का कहना था वन बीट अधिकारी और वन आरक्षी पदों में 33 फीसदी वन दरोगा की सीधी भर्ती की जा रही है। जिसका संगठन पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। उनका कहना था कि वन दरोगा की सीधी भर्ती किए जाने से तमाम पदों पर तैनात चतुर्थ श्रेणी और श्रमिकों के लिए अवसर खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा संगठन ने वन रक्षक पदों पर दस साल सेवा की बाध्यता करने की मांग की। उनका कहना था इस वजह से कई वन रक्षकों को नुकसान हो रहा है। धरने में जिले भर के वन बीट अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर रियाज अहमद, कैलाश चंद्र राय, नवीन वर्मा, विनोद प्रकाश जोशी, सुंदर सिंह बोहरा, हेमंत सिंह ढेक, हरीश तिवारी, दीवान राम, जगत सिंह महर, प्रकाश गिरी, नंदा बल्लभ भट्ट, अमित कुमार पंत समेत तमाम कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed