फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One arrested with leopard skin from Khetikhan area

Champawat News: खेतीखान क्षेत्र से तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
One arrested with leopard skin from Khetikhan area
लोहाघाट में तेंदुए की खाल के साथ दबोचा गया आरोपी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने खेतीखान क्षेत्र से एक व्यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार रात सूचना के आधार पर खेतीखान से आगे घूनाघाट मार्ग पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कटवाल गांव धूनाघाट निवासी भगवान सिंह के कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की। खाल की लंबाई दो फीट और चौड़ाई एक फीट है। पुलिस टीम ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए खाल के साथ वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में एसओ मनीष खत्री के साथ एसआई मनोज कुमार, नरेंद्र पाठक, दीवान राम, मदन नाथ और वन विभाग के डिप्टी रेंजर गजेंद्र राम कोहली, रोशन लाल, पंकज रावल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed